अब हरियाणा के मुख्यमंत्री के निवास को जाना जाएगा संत कबीर कुटीर के नाम से

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा ही संत कबीर जी के जन्मस्थान बनारस की जो भी कोई यात्रा करना चाहता हो उसके लिए रेलवे का किराया सबको दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में किसी एक संस्थान का नाम संत कबीर के नाम ...

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा ही संत कबीर जी के जन्मस्थान बनारस की जो भी कोई यात्रा करना चाहता हो उसके लिए रेलवे का किराया सबको दिया जाएगा। वहीं प्रदेश में किसी एक संस्थान का नाम संत कबीर के नाम से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंडीगढ़ के उनके सरकारी आवास का नाम भी संत कबीर कुटीर किया जाएगा।

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मनोहर लाल ने कहा कि संत कबीर दास जी धार्मिक एकता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने मानव मात्र से प्रेम का संदेश दिया। उनके अनुयायी आज भी उनकी वाणी का प्रचार कर रहे हैं। उनकी शिक्षाएं समाज की धरोहर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम संत कबीर के सिद्धांतों के अनुरूप अंत्योदय को वचनबद्ध हैं। उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कमजोर वर्गों का सर्वांगीण विकास ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि जात-पात के भेदभाव को भूलकर मानवमात्र से प्रेम करने का संकल्प लें।

 

cm khattar 1

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत संत-महापुरुषों की जयंती पर राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह, श्री गुरु नानक देव जी व श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर भी राज्य स्तरीय आयोजन किया है। इसी तरह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ और संत कबीर दास जी की जयंती भी इसी कड़ी का भाग है।

 

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

 

About the Author