किसानों के लिए खुशखबरी: सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही 50 से 80% तक सब्सिडी,कैसे करें आवेदन

बता दें कि सभी किसानों तक कृषि यंत्रों की पहुंच नहीं होने के चलते उनके सामने फसलों की बिजाई और कटाई की समस्या रहती है. ऐसे में उन्हें किराए पर कृषि यंत्र मंगवाने पड़ते हैं या फिर मजदूरों का सहारा ...

बता दें कि सभी किसानों तक कृषि यंत्रों की पहुंच नहीं होने के चलते उनके सामने फसलों की बिजाई और कटाई की समस्या रहती है. ऐसे में उन्हें किराए पर कृषि यंत्र मंगवाने पड़ते हैं या फिर मजदूरों का सहारा लेना पड़ता है. ऐसे में फसलों पर खर्चा अधिक बढ़ जाता है और उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में सरकार की यह योजना गरीब और आर्थिक दृष्टि से कमजोर किसानों के लिए लेकर आई है.आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से….

httpsrewariupdate.comstaticc1eclient94720uploaded315cd29bebff2389bece86dfd60fcc0a 2

स्माम योजना के लिए पात्रता

भारत देश का निवासी कोई भी किसान इस योजना का लाभ उठाने का हकदार हैं.

इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा, जिन्होंने इससे पहले केंद्र की अन्य किसी दूसरी योजना से सब्सिडी का लाभ नहीं लिया हो.

Rewari News:Important information for farmers | Insurance for Kharif crops to be done by July 31
Rewari News: किसानों के लिए जरूरी सूचना , 31 जुलाई तक होगा खरीफ फसलों का बीमा

महिला किसानों को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी.

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों को भी इसमें प्राथमिकता के आधार पर सब्सिडी दी जाएगी.

 

कैसे करें आवेदन

स्माम योजना की अधिकारिक वेबसाइट https:// agrimachinery.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.

Rewari News: DAP fertilizer distribution begins at Kakodiya PACS; farmers get relief after 10 years.
Rewari News: काकोड़िया पैक्स में DAP खाद वितरण शुरू, 10 वर्षों बाद किसानों को मिली राहत

रजिस्ट्रेशन पेज खुलकर सामने आ जाएगा. इस पेज पर अपने राज्य का चयन करें और आधार नंबर भरें. आधार नंबर भरते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा.

फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जिला, Email ID आदि भरकर Submit के बटन पर क्लिक करें.

इस तरह स्माम योजना में उपकरणों पर सब्सिडी के लिए आपकी आवेदन भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

जरुरी दस्तावेज़

आवेदन फॉर्म भरते समय किसान के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण- पत्र, खेत के कागजात जैसे खसरा, खतौनी नंबर, बैंक अकाउंट की कॉपी, आवेदक का आईडी प्रूफ जरुर होना चाहिए.

Rewari News: Chief Minister Nayab Saini launches Haryana FPO Mission-2026; inaugurates development projects worth ₹121 crore.
Rewari News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा FPO मिशन-2026 किया लॉन्च, ₹121 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

About the Author