15 फरवरी तक बढ़ाई मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि

किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’( My Crop – My Details)पोर्टल पर पंजीकरण ...

15 फरवरी तक बढ़ाई मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि


किसानों को अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के हित में ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’( My Crop – My Details)पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। नगराधीश देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा( My Crop – My Details) पोर्टल के अंतर्गत किसान अपनी खेती का पूरा विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर सब्मिट कर सकते हैं, जिससे समय पर सरकार द्वारा उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जो किसान पोर्टल पर रबी सीजन की फसलों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं वे 15 फरवरी तक अपनी रबी की फसलों का ब्यौरा इसमें दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

शर्मा ने बताया कि कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं शुरू की गई है। इन्हीं योजनाओं में से एक मेरी फसल मेरा ब्यौरा( My Crop – My Details) पोर्टल के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रत्येक किसान की फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल( My Crop – My Details)पर करवाना अनिवार्य किया हुआ है। इसका उद्देश्य किसानों को फसल बेचने में सुविधा पहुंचाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का सीधे लाभ भी देना है।

15 फरवरी तक बढ़ाई मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण की तिथि

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं। ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार
About the Author