Haryana: हरियाणा के 32 छोरे व छोरियां जाएंगे जर्मनी, निःशुल्क शिक्षा सहित मिलेंगे क़रीब 80 हज़ार रुपए प्रतिमाह

Haryana: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर प्रदेश भर के 32 लड़के एवं लड़कियों को जर्मनी का वीज़ा (germany visa)  वितरित किया। दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर वीज़ा हासिल करने वाले युवाओं को बधाई ...

Haryana: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज चंडीगढ़ में अपने सरकारी आवास पर प्रदेश भर के 32 लड़के एवं लड़कियों को जर्मनी का वीज़ा (germany visa)  वितरित किया। दुष्यंत चौटाला ने इस अवसर पर वीज़ा हासिल करने वाले युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सबके माँ -बाप ने दिन रात मेहनत करके आपको अच्छी शिक्षा दिलवाई है, ऐसे में आप सबका फ़र्ज बनता है कि जर्मनी में पहुंचकर आगे की शिक्षा बेहतर ढंग से लें और देश-प्रदेश के साथ ही अपने माँ-बाप का नाम गौरवान्वित करें।

उन्होंने अपने अनुभव सांझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि पढाई के साथ-साथ काम करने से आपके परिवार पर भी आर्थिक बोझ नहीं बढ़ेगा और परिश्रम की भी आदत बनेगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

इस अवसर पर हिसार में स्थापित क्रॉस एंड क्लाईम्ब ग्लोबल एजुकेशन अकादमी के सीईओ रणविजय सिंह नरवाल, जिसकी अकादमी ने इन युवाओं का मार्गदर्शन किया है, ने जानकारी दी कि जर्मनी ने भारतीय युवाओं के लिए वीजा प्रक्रिया बहुत आसान कर दी है जिसके तहत ये युवा वहां पढाई व नौकरी कर सकते है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

 

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

About the Author