UP में 28 फिल्मों में काम करने वाला निकला मर्डर केस में 30 साल से फरार आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ओम प्रकाश उर्फ पासा ने 30 साल पहले 15 जनवरी 1992 को भिवानी के सदर थाना इलाके में अपने साथी की हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर किया ...

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ओम प्रकाश उर्फ पासा ने 30 साल पहले 15 जनवरी 1992 को भिवानी के सदर थाना इलाके में अपने साथी की हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर किया था. लेकिन काफी समय तक उसका कोई भी सुराग नही लगा पाई थी. जब यह मामला STF के पास ट्रांसफर हुआ. गुरुग्राम STF के SP जयबीर सिंह राठी की अगुवाई में बनाई टीम ने 30 साल बाद आरोपी ओम प्रकाश उर्फ पासा को यूपी के जिला गाजियाबाद के हरबंस नगर से ढूंढकर गिरफ्तार किया है.

 

 

Dharuhera News: Car runs over innocent child playing outside home; dies in hospital; accused driver absconding.
Dharuhera News: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने कुचला, अस्पताल में मौत ,आरोपी चालक फरार

STF अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश सेना में नौकरी करता था. साल 1984 में ओम प्रकाश आर्मी की सिग्नल कौर से गैर हाजिर होकर क्राइम की दुनिया में आ गया. ओम प्रकाश पर साल 1986 में पहली बार चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद से वह फरार था. 1988 में सेना से उसे डिसमिस भी कर दिया गया था. आरोपी ओम प्रकाश सेना ने 1990 में उसने पानीपत से बाइक,मशीन चोरी की.सोनीपत के खरखौदा में चेतक स्कूटर चोरी किया.

 

15 जनवरी 1992 को अपने ही साथी को लूटने के बाद चाकू से उसकी हत्या कर दी. जिसके बाद से वह UP में गाजियाबाद के हरबंस नगर में अपना नाम बदलकर रह रहा था. आरोपी ने वर्ष 2007 में यूपी की स्थानीय फिल्मों में बतौर कलाकार काम करना शुरू किया. अभी तक उसने यूपी में 28 फिल्मों में काम किया है, जिसमें टकराव, दबंग, छोरा यूपी, झटका जैसी स्थानीय फिल्में शामिल हैं.

Operation Muskaan: Commendable work by Rewari Police: reunited an abandoned 3-year-old girl with her family.
Operation Muskaan: रेवाड़ी पुलिस का सराहनीय काम, लावारिस मिली 3 साल की बच्ची को परिवार से मिलाया

 

ये भी पढ़े : बेटी ने 10km तक एयरबैग में मुंह से हवा भरकर बचाई माँ की जान https://rewariupdate.com/?p=22589

Rewari Crime News: Jewelry and cash worth lakhs stolen after breaking into a house; accused arrested.
Rewari Crime News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी ,आरोपी गिरफ्तार
About the Author