Cyber Scam Alert: Digital Arrest, WhatsApp और Telegram Scam से रहें सावधान

Cyber Scam Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बताया की साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले जहां वे लॉटरी, केवाईसी या बैंक अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बनाते थे, वहीं अब वे ...

Cyber Scam Alert: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बताया की साइबर अपराधी लगातार ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। पहले जहां वे लॉटरी, केवाईसी या बैंक अधिकारी बनकर लोगों को निशाना बनाते थे, वहीं अब वे WhatsApp, Telegram, Facebook, Instagram, OLX, Fake Investment Apps, Digital Arrest, Remote Access Apps, QR Code Scam, Work From Home, Part Time Job, Online Trading और Loan Apps के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

उन्होने कहा की रेवाड़ी पुलिस आमजन को आगाह करती है कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, CBI, ED, RBI, आयकर विभाग या बैंक कभी भी वीडियो कॉल पर “डिजिटल अरेस्ट” नहीं करती और न ही फोन पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहती है। ऐसे कॉल या संदेश पूरी तरह फर्जी होते हैं।

 

इन नए साइबर स्कैम से रहें सावधान

* फर्जी Digital Arrest के नाम पर डराकर पैसे मांगना।

* शेयर मार्केट/क्रिप्टो में अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाना।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

* WhatsApp या Telegram पर पार्ट टाइम जॉब देकर टास्क पूरे करवाने के बाद ठगी करना।

* सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे मांगना।

* QR Code भेजकर पैसे प्राप्त करने के बजाय खाते से पैसे निकाल लेना।

* APK File या AnyDesk, TeamViewer जैसी Remote Access App डाउनलोड करवाकर मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में लेना।

* बिजली बिल, गैस, FASTag, KYC, PAN अपडेट या पार्सल रोकने के नाम पर लिंक भेजना।

* फर्जी कस्टमर केयर नंबर के माध्यम से बैंक खातों से रकम उड़ाना।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

साइबर ठगी से बचने के सरल उपाय

 किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

 OTP, CVV, ATM PIN या बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।

 किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर या Remote Access App डाउनलोड न करें।

 सोशल मीडिया पर आने वाले निवेश या नौकरी के ऑफर की पहले पूरी जांच करें।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 केवल आधिकारिक वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें।

 किसी भी प्रकार के लालच या डर में आकर तुरंत पैसे ट्रांसफर न करें।

 

यदि साइबर ठगी हो जाए तो क्या करें?

* तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें।

About the Author