Narnaul: आसमानी बिजली गिरने से 2 मजदूरो की मौत, दो साल का बच्चा भी झुलसा

Narnaul: मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के सिकंदराबाद से करीब 12 से 15 मजदूर फसल कटाई के लिए नजदीकी गांव ढाणी बाठोठा आए हुए थे। यह लोग साथ लगते कांवी में गेहूं की फसल कटाई कर ...

Narnaul: मिली जानकारी के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा के सिकंदराबाद से करीब 12 से 15 मजदूर फसल कटाई के लिए नजदीकी गांव ढाणी बाठोठा आए हुए थे। यह लोग साथ लगते कांवी में गेहूं की फसल कटाई कर रहे थे। कटाई करते समय अचानक मौसम बदल गया तथा तेज गर्जना के साथ बरसात होने लगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस दौरान फसल की कटाई करवाने वाला मालिक चाय लेकर खेत में आया तथा खेत में काम कर रहे अमरपाल व कल्याण दोनों ही चाय पीने तथा बरसात से बचने के लिए वहां खेत में खड़े जाटी के पेड़ के नीचे चले गए। उनके साथ एक 2 साल का दीपांशु नाम का बच्चा भी था। इसी दौरान पेड़ पर बिजली (sky lightning) गिर गई

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

इसकी चपेट में आने से 20 वर्षीय अमरपाल और 21 वर्षीय कल्याण की मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्षीय दीपांशु को भी मामूली खरोच आई। बिजली गिरने (sky lightning) से चीख पुकार मच गई। खेत में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने ग्रामीणों की सहायता से उनको तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

About the Author