रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, छठ और दीपावली पर रेलवे ने चलाई 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

देश में त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। चुकि रेलवे देश में यात्रा का एक प्रमुख संसाधन है इसलिए एक राज्य से ...

देश में त्योहार का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। चुकि रेलवे देश में यात्रा का एक प्रमुख संसाधन है इसलिए एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजाही के मद्देनजर सेवाओं में विस्तार कर रहा है। त्योहार के इस मौसम के दौरान यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे ने 179 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यह रेलगाड़ियां दशहरा, दीपावली और छठ पूजा तक कुल 2269 फेरे लगाएंगी।

रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

indian railway

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देशवासियों को दशहरा की बधाई देते हुए ट्वीट कर भारतीय रेलवे के इस फैसले के बारे में जानकारी दी। रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना तैयार की गयी है। रेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि यात्रियों के लिए त्योहारी यात्रा आसान बनाने के लिए रेल मंत्रालय छठ पूजा तक 2,269 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चला रहा है।

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द
छठ पूजा तक चलेगी 179 जोड़ी विशेष ट्रेन

रेल मंत्रालय ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि इस त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी विशेष ट्रेनों के 2269 फेरे चला रहा है। बयान में आगे कहा गया है कि दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा आदि रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों की योजना बनाई गई है। रेल मंत्रालय ने बताया कि अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर कतार बनाकर भीड़ नियंत्रण के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

यात्री सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ख्याल

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि प्रमुख स्टेशनों पर आपातकालीन ड्यूटी पर अधिकारियों को तैनात किया गया है और विभिन्न वर्गों में कर्मचारियों को ट्रेन सेवाओं में व्यवधान से निपटने के लिए तैनात किया गया है। प्लेटफार्म नंबर वाली ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की बार-बार और समय पर घोषणा करने के उपाय किए गए हैं। रेलवे के अनुसार ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर चालू रखे जाते हैं जहां यात्रियों की उचित सहायता और मार्गदर्शन के लिए आरपीएफ कार्मिक और टीटीई की प्रतिनियुक्ति की जाती है। प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा दल कॉल पर उपलब्ध हैं। पैरामेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी
सुरक्षा को लेकर भी रेलवे सतर्क

रेल मंत्रालय के अनुसार त्योहारों को लेकर शुरू की जा रही विशेष ट्रेनों में सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसी भी तरह के कदाचार – जैसे सीटों को मोड़ना, ओवर चार्ज करना और दलाली गतिविधि आदि पर नजर रखी जा रही है और कड़ी निगरानी की जा रही है। जोनल मुख्यालय द्वारा प्रतीक्षा कक्षों, विश्राम कक्षों, विशेष रूप से प्लेटफार्मों और सामान्य रूप से स्टेशनों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें पैन-इंडिया के विभिन्न रूटों पर चलेंगी। यात्री इन विशेष ट्रेनों को एनटीईएस ऐप या आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
About the Author