ये सीसीटीवी आज दोपहर रेवाड़ी के ट्रोमा सेंटर के सामने सरकुलर रोड़ का है. जहाँ एक निजी बस के नीचे आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, इस वीडियो में देखा भी जा सकता है कि स्कूटी पर सवार होकर दो महिलायें जा रही है,
जिनके पीछे से एक निजी बस आ रही है, स्कूटी सवार महिलायें बस की चपेट में आ जाती है, जिसके तुरंत बाद पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर जाती है, जबकि दूसरी महिला स्कूटी रोककर देखती है कि दूसरी महिला बस के नीचे आ चुकी है,
जानकारी के मुताबिक साधूशाह निवासी डिंपल अपनी जेठानी पूजा के साथ स्कूटी पर सवार होकर बैंक के काम से घर से निकली थी, जैसे वे दोनों रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर के सामने पहुंचीं तो उनकी स्कूटी निजी बस की चपेट में आ गई,
हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, वहीँ सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और बस को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.








