Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के बड़े हिस्से पिछले कुछ हफ्तों से जबरदस्त हीटवेव और भीषण गर्मी की चपेट में थे, लेकिन अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट को हटा दिया गया है और 14 जून से 20 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।
Table of Contents
14 से 20 जून तक कैसा रहेगा मौसम?
14 जून को अधिकतम तापमान 40°C, न्यूनतम 29°C रहेगा। हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के आसार है। 15 जून को अधिकतम तापमान 39°C, न्यूनतम 28°C रहेगा। ह्यूमिडिटी 70-45% के बीच, आंधी-तूफान की आशंका है।
16-17 जून को बादल छाए रहेंगे, मध्यम बारिश संभव है। 18-19 जून को गरज के साथ बारिश या थंडरशॉवर की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26°C तक गिर सकता है। 20 जून को अधिकतम 38°C, न्यूनतम 26°C। बारिश या छींटे पड़ने की स्थिति बनी रहेगी।
मानसून की स्थिति
मानसून 24 मई को केरल में दस्तक दे चुका है, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी था। 29 मई तक यह मुंबई, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत तक पहुंच गया।
10-11 जून तक इसकी प्रगति थमी रही, लेकिन अब यह फिर से सक्रिय हो गया है। 18 जून तक मानसून मध्य और पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है।
22-23 जून तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है, जबकि सामान्य तौर पर यह 30 जून को आता है। मानसून 25 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में फैल सकता है।
तापमान की स्थिति
अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद के 5 दिनों में तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। बाकी देश में तापमान सामान्य बना रहेगा।
IMD की भविष्यवाणी
IMD के अनुसार, मानसून की शुरुआत की तारीख जरूरी नहीं कि कुल मौसमी वर्षा को दर्शाए। यह कई जटिल कारकों पर निर्भर करता है — वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय प्रभाव। इसलिए मानसून के जल्दी पहुंचने का मतलब यह नहीं कि पूरे देश में बारिश जल्दी शुरू हो जाएगी या ज्यादा होगी।






