Weather Update: हरियाणा में आने वाले अगले 2-3 घंटो में हल्की से मध्यम बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में मानसून की टर्फ रेखा अब गंगानगर, हिसार, दिल्ली, हरदोई, वाराणसी,जमशेदपुर, बालासोर और पूर्व-दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है।   इसकी वजह से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं ...

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान में मानसून की टर्फ रेखा अब गंगानगर, हिसार, दिल्ली, हरदोई, वाराणसी,जमशेदपुर, बालासोर और पूर्व-दक्षिण-पूर्व में बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व तक फैली हुई है।

 

इसकी वजह से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रुख मैदानी राज्यों पर फिर से जारी हो गया है। पिछले दो दिनों से पश्चिमी पवनों ने मानसून लय को सुस्त कर दिया था, मगर वीरवार से मानसून फिर से लय में आ गया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

weather

हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के मध्य से मानसून टर्फ रेखा गुजर रही है, जिसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं यहां तक आ रही है। इन दोनों सिस्टम की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 5 से 7 अगस्त के दौरान मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।

 

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

हरियाणा के इन इलाको में बारिश के आसार

कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात, गुड़गांव, फरीदाबाद के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अगले 2-3 घंटों के दौरान अंबाला जिले और आसपास के क्षेत्रों में।

About the Author