Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से ...

Haryana Weather: हरियाणा में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ली और कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया। गुरुग्राम, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी और झज्जर में बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली लेकिन कई जगहों पर दिक्कतें भी सामने आईं।

कई जिलों में तेज आंधी और बारिश

news 2025 06 01T181311.133

झज्जर में सुबह तेज आंधी के साथ मौसम बिगड़ गया। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। भिवानी में दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कें भीग गईं और ट्रैफिक प्रभावित हुआ।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

चरखी दादरी में शाम 4 बजे बारिश ने दस्तक दी, जिससे तापमान में गिरावट आई। नारनौल में तेज आंधी के कारण पेड़ गिर गए, जिससे सड़क मार्ग बाधित हुआ और ट्रैफिक रुक गया।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले समय के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, हिसार जिले शामिल है। इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author