Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने आखिरकार करवट ले ली है। लंबे समय से गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो चुकी है, और 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे न केवल तापमान में गिरावट आएगी बल्कि वातावरण में नमी भी बढ़ेगी।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना जताई गई है। खासकर पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 29 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले प्री-मानसूनी हवाएं प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम को बदलने का काम कर रही हैं। इन हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ रही है और दिन के तापमान में कमी देखी जा रही है।






