UP News: दामाद के साथ भागने वाली सास बोली- अब मैं हमेशा राहुल के साथ ही रहूंगी

  UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 10 दिन पहले फरार हुए होने वाले दामाद और सास को पुलिस ने बिहार में नेपाल बॉर्डर हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद महिला ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा ...

 

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 10 दिन पहले फरार हुए होने वाले दामाद और सास को पुलिस ने बिहार में नेपाल बॉर्डर हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद महिला ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है और अपने होने वाले दामाद के साथ भागने वजह भी बताई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीता उर्फ सपना देवी ने अपने पति पर आरोप लगाए है। इसके साथ ही उसने साफ कह दिया है कि अब वह अपनी पूरी जिंदगी राहुल के साथ ही बिताना चाहती हैं और उससे शादी कर उसके साथ ही रहेगी। अनीता ने कहा कि वह  राहुल के साथ जाना चाहती हैं क्योंकि उसका पति जितेंद्र उसके साथ मारपीट करता था और उसे खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता है।

खबरों की मानें, तो अनीता देवी में पुलिस से कहा कि उसने अभी तक  राहुल से शादी नहीं की है। वह उसके साथ ऐसे ही चली गई थी। दोनों बिहार में नेपाल बॉर्डर गए हुए थे। इसके साथ ही अनीता देवी ने बताया कि उसके परिवार वाले साढ़े तीन लाख रुपये कैश और जेवर ले जाने का उस पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। वह सिर्फ पैरों में पायल और गले में मंगलसूत्र पहनकर ही राहुल के साथ गई थी।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

अनीता देवी ने आरोप लगाया कि 1500 रुपये के लिए उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि उसका पति जितेंद्र सुबह से लेकर शाम तक शराब पीता है और छह-छह महीने कर तक घर में बैठा रहता है और कोई कमाई नहीं करता है।

जिसके चलते वो लोग अभी तक किराए के मकान में रह रहे हैं और अभी तक अपना खुद का घर भी नहीं बना पाए हैं।  महिला ने बताया कि अगर जितेंद्र उसे 1500 रुपये देता है तो उसका भी सारा हिसाब लेता है। पूछता है कि पैसे कहां गए और कहां खर्च कर दिए।

पुलिस के सामने रोई अनीता

खबरों की मानें, तो अनिता पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने के दौरान रोते हुए नजर आई और आंसू पोछते हुए बोली पति कहता था कि दामाद से बात करती है मुझसे बात नहीं करती। जब परिवार वालों ने मुझ पर गंदा आरोप लगाया तो ये धमाका ऐसे ही नहीं है। महिला का आरोप है कि उसका पति बोलता था कि तुम दामाद के साथ ही भाग जाओ।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

जब अनिता देवी ने कहा कि वह दामाद से बात नहीं करेगा। इसके बाद भी उसने रोज दामाद के साथ भागने के लिए ताने दिए। जितेंद्र ने गंदी-गंदी गालियां दीं। जिससे तंग आकर अनिता ने यह कदम उठाया है।

अनिता देवी ने कहा कि अब जो उसकी जिंदगी में आ गया है, वह उसी के साथ रहेगी और अब उसके परिवार वाले उसका पीछा छोड़ दें।

मैं राहुल के साथ ही रहूंगी

खबरों की मानें, तो अनीता ने आगे कहा कि वह राहुल के साथ रहेगी। पति जितेंद्र अपने बच्चों के साथ रहे। उसने कहा कि जब हमें पता चला कि अलीगढ़ की पुलिस उनका पीछा कर रही है तो वो दोनों वापस लौट आए। उसने कहा कि आखिर हम पुलिस से बचकर कहां जाते, इसलिए दोनों लौट आए। अनीता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से सिर्फ अपना मोबाइल और 200 रुपये लेकर ही गई थी। इसके अलावा कुछ भी लेकर नहीं गई थी। उसने कहा कि तलाक हो या ना हो अब तो वह राहुल के साथ ही रहेगी।

Brutality in Rewari: Brutality against a 10-month-old girl
Rewari में दरिंदगी: 10 माह की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

About the Author