UP News: सुहागरात पर पति के करीब आते ही पत्नी ने दिखाया चाकू, बोली- मैं अमन की हूं, मुझे छुआ तो 35 टुकड़े कर दूंगी

UP News: उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज (UP Crime News) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एडीए एक युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए है। उसकी पत्नी सुहागरात वाले दिन से ही चाकू लेकर सोती है और कहती ...

UP News: उत्तर प्रदेश के  प्रयागराज (UP Crime News) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एडीए एक युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए है। उसकी पत्नी सुहागरात वाले दिन से ही चाकू लेकर सोती है और कहती है कि अगर उसे टच किया तो वह उसके टुकड़े कर देगी। हालांकि, अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और अब दोनों अपने-अपने घर पर रह रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कैप्टन निषाद की शादी 29 अप्रैल 2025 को करछना डीहा गांव के लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से हुई थी। दुल्हन 30 अप्रैल को अपने ससुराल पहुंची और फिर 2 मई को रिसेप्शन हुआ। इसके बाद सुहारात का समय आ गया। निषाद का आरोप है कि जब वह कमरे में गया तो उसकी पत्नी ने उसे धमकी दी कि वह उसे 35 टुकड़ों में काट देगी। ऐसे में वो घबरा गया और उसे समझ नहीं आया कि जिससे उसने एक दिन पहले शादी की है, वो उसकी जान की दुश्मन कैसे बन सकती है।

35 टुकड़े कर दूंगी

UP News As soon as the husband came close to her on the wedding night, the wife showed him a knife and said- I am Aman's, if you come close to me, I will cut you into 35 pieces

खबरों की मानें, निषाद ने बताया कि जब मैं कमरे में अंदर गया तो सितारा चुपचाप बैठी हुई थी। उसने अपने चेहरे पर घूंघट ओढ़े हुए था और उसके हाथ में एक चाकू था। उसने मुझसे साफ-साफ कह दिया कि ‘मुझे मत छूना। मैं अमन की हूं। अगर तुमने छूने की कोशिश की तो मैं तुम्हारे 35 टुकड़े कर दूंगी।’ अपनी पत्नी की यह बात सुनकर वह हैरान रह गए और उस पूरी रात वह सोफे पर ही बैठे रहे जबकि सितारा चाकू लेकर बिस्तर पर बैठी रही। डर की वजह से वह सोने की हिम्मत नहीं कर पाए।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

तीन रात तक नहीं सोया निषाद

निषाद ने बताया कि यह सिलसिला तीन रातों तक जारी रहा। वह आधी रात के बाद ही सोती थी। मैं जागता रहा, इस डर से कि वह मुझे नींद में चाकू भी मार सकती है। मैंने अखबारों में ऐसे मामलों के बारे में पढ़ा है। मुझे लगा कि मैं भी एक और सुर्खियां बन सकता हूं। इसलिए मैं सोया नहीं और जागता रहा”

3 मई को निषाद ने अपनी मां को बताई सच्चाई

इसके बाद निषाद ने 3 मई को अपनी मां को सारी बात बता दी। जब सितारा से इस बारे में पूछा गया तो पूरे घर में कोहराम मच गया। सभी को चौंकाते हुए उसने बिना किसी हिचकिचाहट के कबूल कर लिया। उसने कहा कि मैं अमन से प्यार करती हूं। मैंने शादी सिर्फ़ इसलिए की क्योंकि मुझे मजबूर किया गया था। मैं उसके साथ रहना चाहती हूं- सिर्फ उसे ही मेरे साथ सुहागरात मनाने का अधिकार है।”

पंचायत में हुई सहमत

दूल्हे के पिता राम आसरे निषाद की मानें, तो इसके बाद सितारा के माता-पिता को फोन किया और उन्हें मामले की जानकारी दी। इसके बाद 25 मई को दोनों परिवारों के बीच एक बैठक हुई। जिसमें सितारा से कहा गया कि वो अमन को भूल जाए और अपनी शादी को स्वीकार करें। इसके बाद एक लिखित समझौता तैयार किया गया। जिसमें वह अपने पति के साथ रहने के लिए सहमत हो गई।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

30 मई को प्रेमी संग भागी सितारा

आरोप है कि समझौते के बावजूद भी सितारा ने अपने पति को परेशान करना जारी रखा। शादी से इनकार कर दिया और बार-बार अमन के पास भेजने के लिए कहा, जिससे वह प्यार करती थी और इसी बीच 30 मई की रात को सितारा आखिरकार अपने प्रेमी के साथ भाग गई। घर का मेन गेट बंद था। इसलिए वह पीछे की दीवार फांदकर घर से भाग गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज में उसे आधी रात के आसपास लंगड़ाते हुए भागते हुए देखा गया है।

लड़के ने नहीं दर्ज कराई शिकायत

वहीं नैनी ब्रिज थाने के इंस्पेक्टर किशोर गौतम का कहना है कि यह मामला गैर-आपराधिक पारिवारिक विवाद के रूप में थाने में आया था। लड़के के परिवार ने एक शिकायत दी और अनुरोध किया कि कोई एफआईआर दर्ज न की जाए। दोनों परिवार बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझाने के लिए सहमत हुए है। उन्होंने लिखित में आपसी समझौता कर लिया है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author