Haryana: हरियाणा में दो मोस्ट वांटेड आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा में पलवल जिले के अलावलपुर गांव में हुए मोहित उर्फ मोनी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस की क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश आकाश उर्फ अक्कू ...

Haryana News: हरियाणा में पलवल जिले के अलावलपुर गांव में हुए मोहित उर्फ मोनी हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस की क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश आकाश उर्फ अक्कू और अजय उर्फ अज्जू की गिरफ्तारी पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मामले की पुष्टि करते हुए CIA प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हथियारों के साथ अलावलपुर इलाके में मौजूद हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने अलावलपुर चौक पर नाकाबंदी की। देर रात दोनों आरोपी बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर आते दिखाई दिए।

जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और आगरा नहर की पटरी की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

बता दें कि 11 जून को मोहित उर्फ मोनी की गांव के बस अड्डे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के चाचा वेदपाल के अनुसार, मोहित कुछ लोगों से चल रही पुरानी रंजिश के चलते खतरे में था और उसे पहले ही जान से मारने की धमकियाँ मिल चुकी थीं।

इस केस में आकाश उर्फ अक्कू, अजय उर्फ अज्जू, रण सिंह, करण, चरण सिंह, जतिन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। रण सिंह और कमलजीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

About the Author