Train Cancelled: अगर आप प्रयागराज और महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जाने से पहले ट्रेनों के बारे में एक बार जानकारी जरूर ले लें। ऐसा इसलिए है क्योंकि रेलवे ने प्रयागराज की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को 25 से 28 फरवरी के बीच कैंसिल करने का फैसला लिया है। इनमें कई ट्रेन ऐसी हैं, जिनका सोनीपत रेलवे स्टेशन (Sonipat Railway Station) पर भी ठहराव है। ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है तो महाकुंभ भी 27 फरवरी तक ही है। ऐसे में प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में अंतिम अमृत स्नान के लिए काफी लोग प्लान बना रहे हैं, लेकिन भीड़ की स्थिति को भांपते हुए रेलवे ने अलग से कदम उठा लिया है और प्रयागराज की ओर आवागमन करने वाली अधिकांश ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। रेलवे 25 से 28 फरवरी तक कई रेलमार्ग पर ट्रेन नहीं चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने जो ट्रेनें कैंसिल की हैं। उनमें दिल्ली-अम्बाला रेलमार्ग पर परिचालन होने वाली कई ट्रेनें हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों को मार्ग में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर रोककर चलाया जाएगा तो वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे।
ये ट्रेन रहेंगे कैंसिल
-18310 जम्मूतवी-संबलपुर 24 से 27 फरवरी
-18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रैस 24 से 27 फरवरी
-12311/12 नेताजी एक्सप्रैस 24 से 27 फरवरी तक कैंसिल रहेगी।






