Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: आज 11 मई के दिन कुछ राशि के जातकों के लिए लकी साबित होने वाला है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कंफिडेंट रहेंगे लेकर परीक्षा परिणाम मन मुताबिक नहीं आयेंगे। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों के बीच लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है।व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में बिजनेस करेंगे तो फायदा होगा। कोई कीमती वस्तु खो सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों की तरक्की होगी। निवेश करने से बचें। पार्टनरशिप में काम न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई अतिथि घर आ सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधानी से गाड़ी चलाएं। ऑफिस में की गई कोई गलती सामने आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
आज यानी रविवार का दिन कन्या राशि के लोग अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। किसी की सुनी – सुनाई बात में विश्वास करने से समस्या आ सकती है। ऑफिस में काम को लेकर आप पर दबाव बढ़ सकता है। पार्टनरशिप में कोई भी काम करना फायदा वाला रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
तुला राशि(Libra)
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज हेल्थ को लेकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों की तलाश पूरी होगी। ऑफिस में कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सरप्राइज मिल सकता है। हालांकि इसके लिए उन्हें अपनी परिवारिक जिम्मेदारियां निभाना होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज बिजनेस में कोई परिवर्तन करने की सोच गलत होगी तो नुकसान होने की संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए उलझन भरा रहने वाला है। नई नौकरी की खोज करने से पहले विचार अवश्य करें, उससे वर्तमान में चल रहा काम भी बिगड़ सकता है। घर परिवार में लोगों का गुस्सा आप पर फूट सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन मकर राशि वालो के लिए समस्या भरा रहने वाला है। आपको नए खरीदारी की योजना बना सकते हैं। किसी काम को लेकर कोई कर्जा लिया है तो उसे उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको व्यर्थ बाद विवाद में पडने से बचना होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी प्रकार की संपत्ति की खरीददारी करते समय कागजातों पर पूरा ध्यान रखें। करियर को लेकर भाग दौड़ करनी पड़ सकती है।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाएंगे। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी के से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।






