Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त को गणपति स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त 2025, बुधवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र, बुधवार और भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसे ...

Ganesh Chaturthi 2025: 27 अगस्त 2025, बुधवार को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र, बुधवार और भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि का शुभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसे ही संयोग में माता पार्वती ने दोपहर में गणेश जी की मिट्टी से मूर्ति बनाई थी, जिसमें भगवान शिव ने प्राण प्रतिष्ठा की थी।

गणपति स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

Ganesh Chaturthi 2025

इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर गणपति स्थापना के लिए दो प्रमुख शुभ मुहूर्त रहेंगे:

Pitru Paksha 2025: From September 7 to September 21
Pitru Paksha 2025: 7 सितंबर से 21 सितंबर तक, जानें महत्व और तिथियां
  • प्रथम मुहूर्त : सुबह 11:10 बजे से 12:30 बजे तक

  • द्वितीय मुहूर्त : दोपहर 3:45 बजे से 6:45 बजे तक

    Today's Horoscope 01 July 2025: How will your day be today? Know the horoscope from Aries to Pisces
    Aaj Ka Rashifal 01 July 2025: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

गणेश चतुर्थी पर सिद्धि विनायक की पूजा

भाद्रपद मास की चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा सिद्धि विनायक रूप में करने का विधान है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान विष्णु ने गणेश जी की इस रूप में पूजा की थी और उन्हें “सिद्धि विनायक” नाम दिया।
माना जाता है कि सिद्धि विनायक गणेश की पूजा से सुख, समृद्धि और हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

पूजा विधि

गणेश चतुर्थी पर प्रातः स्नान कर घर या पंडाल में गणपति की स्थापना करें। शुभ मुहूर्त में गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित कर धूप, दीप, पुष्प और मोदक अर्पित करें। गणपति को दूर्वा घास और लाल चंदन चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है।

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: How will your day be today on 17th June, read the horoscope from Aries to Pisces
Aaj Ka Rashifal 20 June 2025: आज कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

About the Author