Aaj Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mousam: हरियाणा राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है । परंतु ...

Aaj Ka Mousam: हरियाणा राज्य में 9 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है । परंतु 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित।

देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में आज कैसा परिवर्तन रहने वाला है।

देश भर में मौसम प्रणाली: एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।

एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के पास बना है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मराठवाड़ा के ऊपर बने चक्रवातीय सिस्टम से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से होते हुए दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ फैली हुई है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास मौजूद है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 8 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ सकता है।

पिछला मौसम परिवर्तन

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई, कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

तमिलनाडु, लक्षद्वीप, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कोंकण व गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें देखने को मिलीं।

अगले 24 घंटों के दौरान का मौसम

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भी ऐसी ही गतिविधियाँ संभव हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में भी भारी बारिश के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है।

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम राजस्थान और गुजरात क्षेत्र के कुछ इलाकों में हीट वेव (लू) चलने की आशंका है।

About the Author