Sapna Choudhary Dance: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने स्टेज डांस को जिस मुकाम पर पहुंचाया है, वहां तक पहुंच पाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं है। उनके सैकड़ों डांस वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध हैं, जिनमें से कई बेहद हिट हो चुके हैं। लेकिन मांडोठी गांव में हुआ एक खास लाइव परफॉर्मेंस सपना चौधरी के करियर का सबसे मस्तीभरा और जबरदस्त डांस वीडियो माना जा रहा है।
‘राइफल’ गाने पर धमाल
इस डांस वीडियो में खुले आसमान के नीचे चांदनी रात और टिमटिमाते तारों के बीच सपना चौधरी ने जो समां बांधा, वो दर्शकों के दिल में बस गया। ‘त्रिमूर्ति कैसेट्स’ यूट्यूब चैनल पर 2018 में शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो हरियाणा के मांडोठी गांव का है, जहां हजारों लोगों की भीड़ ने सपना की एक झलक पाने के लिए हर हद पार कर दी। कोई छतों पर चढ़ गया, तो कोई पास खंभों से लटककर परफॉर्मेंस देखता नजर आया।
इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गायक राज मवार के सुपरहिट गाने ‘राइफल’ पर परफॉर्म कर रही हैं। गुलाबी रंग के सलवार-सूट में सपना खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में लोग सपना को देखने पहुंचे थे, और भीड़ को काबू में रखने के लिए स्थानीय पुलिस को तैनात करना पड़ा।






