Hyundai की इस गाड़ी ने मचा दिया तहलका, अप्रैल महीने में हुई जबरदस्त बिक्री

Hyundai Creta: भारत की सबसे भरोसेमंद SUV में शुमार हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। Hyundai Motor India Limited (HMIL) की यह फ्लैगशिप SUV अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV ...

Hyundai Creta: भारत की सबसे भरोसेमंद SUV में शुमार हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। Hyundai Motor India Limited (HMIL) की यह फ्लैगशिप SUV अप्रैल 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनकर सामने आई है। कंपनी ने अप्रैल में 17,016 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो कि पिछले साल अप्रैल की तुलना में 10.2% की बढ़ोतरी है।

जनवरी-अप्रैल 2025 में टॉप पर रही क्रेटा

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इस साल जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच कुल 69,914 यूनिट्स की बिक्री के साथ क्रेटा ने लगातार SUV सेगमेंट में टॉप पोजीशन बरकरार रखी है। यह आंकड़ा यह भी दर्शाता है कि चार महीनों तक लगातार ग्राहकों का रुझान क्रेटा की ओर ही रहा है।

70.9% डोमेस्टिक SUV सेल में योगदान

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

हुंडई की अप्रैल 2025 की कुल डोमेस्टिक बिक्री में SUV सेगमेंट का योगदान 70.9% रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। इसका मतलब यह है कि हुंडई की SUV लाइनअप, खासकर क्रेटा, कंपनी की सफलता में अहम भूमिका निभा रही है।

क्रेटा की सफलता की कहानी कोई नई नहीं है। 2015 में लॉन्च हुई यह SUV अब तक 1.2 मिलियन (12 लाख) से अधिक यूनिट्स की बिक्री पार कर चुकी है। बोल्ड डिज़ाइन, प्रीमियम फीचर्स, एडवांस्ड सेफ्टी, और शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस ने क्रेटा को सेगमेंट में बेंचमार्क बना दिया है।

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

About the Author