Train Canceled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! हरियाणा से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

Train Canceled: अगर आप हरियाणा से पंजाब जाने के लिए सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेनों के चेक कर लें। दरअसल, फिरोजपुर ...

Train Canceled: अगर आप हरियाणा से पंजाब जाने के लिए सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। कई ट्रेनों को
रद्द किया गया है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेनों के चेक कर लें। दरअसल, फिरोजपुर डिवीजन के अमृतसर पठानकोट सैक्शन पर बटाला रेलवे स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। इसके चलते 3 मार्च से 13 मार्च तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

इस दौरान अमृतसर पठानकोट पैसेंजर (54611), पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर (54614), अमृतसर-पठानकोट एक्सप्रेस (14633), पठानकोट-अमृतसर पैसेंजर (54616), पठानकोट वेरका (74674), वेरका पठानकोट (74673), अमृतसर-कादियां (74691) और कादियां-अमृतसर (74692) रद्द रहेंगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इसके अलावा, (74671) अमृतसर-पठानकोट 7 और 9 मार्च को 50 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। टाटानगर जम्मू तवी (18101) और संबलपुर-जम्मू तवी (18309) एक्सप्रेस 5 से 30 मार्च तक अमृतसर स्टेशन पर ही समाप्त होगी, जबकि जम्मू तवी-टाटानगर (18102) और जम्मू तवी सेबलपुर (18310) एक्सप्रेस 8 से 13 मार्च तक अमृतसर से ही शुरू होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से कहा कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति चेक करके घर स निकलेंष ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

About the Author