Haryana: हरियाणा के इस जिले में कल होगा बिजली कट, जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Haryana News: हरियाणा के हिसार में 132 केवी आर्यनगर से 132 केवी भोजराज के बीच नए टावर लाइन कार्य के चलते 33 केवी चौधरीवास बिजलीघर से जुड़ी सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति 25 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार में 132 केवी आर्यनगर से 132 केवी भोजराज के बीच नए टावर लाइन कार्य के चलते 33 केवी चौधरीवास बिजलीघर से जुड़ी सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति 25 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी।

यह जानकारी देते हुए गंगवा सब डिवीजन के एसडीओ ने बताया कि बिजली निगम के अनुसार यह कटौती आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते की जा रही है, जिससे क्षेत्र में भविष्य में बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि में कोई आवश्यक कार्य बिजली पर निर्भर हो तो पहले से योजना बनाकर कर लें।

सब डिवीजन एसडीओ ने बताया कि जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, उन फीडरों में आरडीएस 11 केवी पनिहार, मुकलान, किसान फॉस्फेट इंडस्ट्रीज, मेट्रो फ्यूल इंडस्ट्रीज, बिमला इंडस्ट्रीज, चौधरीवास वाटर वर्क्स, चौधरीवास एपी तथा बड़वा एपी शामिल है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author