Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों मे कल होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और निजी मौसम एजेंसियों ने आने वाले ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) और निजी मौसम एजेंसियों ने आने वाले दिनों में लू (Heatwave) की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की आशंका

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों तक तापमान 25-35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन अब यह तेजी से बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया है।

13 मई को भी तापमान 38-40 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री तक बना रह सकता है। 14 से 17 मई के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 15 से 17 मई तक राजधानी में लू का असर दिख सकता है और तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

यूपी में भी गर्मी ने करवट ली है। अगले 4-5 दिनों में तापमान 2-4℃ तक बढ़ने की संभावना है। 14 मई से राज्य में लू जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अब तेज हवाएं या बारिश की कोई संभावना नहीं है।

बिहार के 8 जिलों में लू का अलर्ट

बिहार में पटना समेत कई जिलों में गर्मी का कहर बढ़ गया है। पटना, गोपालगंज, सारण, चंपारण, शेखपुरा, भागलपुर और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान सामान्य से 5℃ अधिक महसूस किया जा सकता है।

कई जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। हालांकि, 15 मई के आसपास बारिश होने से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राजस्थान में तापमान 42 डिग्री पार, आंधी और हल्की बारिश की संभावना

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

राजस्थान में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। बीकानेर में पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अगले कुछ दिनों में जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है, जो कुछ राहत दिला सकती है।

 गर्मी से बचाव के लिए सुझाव

दिन के समय घर से बाहर निकलने से बचें।

हल्के और सूती कपड़े पहनें।

खूब पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट

धूप में निकलते समय सिर को ढक कर रखें।

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

About the Author