Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने 3 जुलाई से 6 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों ...

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने 3 जुलाई से 6 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश, कुछ में मध्यम वर्षा, तो कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

तीन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Haryana Weather Update: There will be heavy rain in these districts of Haryana today, IMD has issued an alert

गुरुवार को अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार वर्षा हो सकती है, जिससे स्थानीय जलभराव और यातायात बाधाएं उत्पन्न होने की आशंका है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पंचकूला और कुरुक्षेत्र में मध्यम बारिश के आसार

पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

14 जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना

राज्य के 14 जिलों\ कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात (नूंह) और फरीदाबाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इनमें से महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह बारिश हो चुकी है। इन जिलों में बादल छाए रहने, उमस और हल्की ठंडी हवाओं का असर बना रह सकता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author