Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। वर्तमान में चार जिलों — पानीपत, चरखी दादरी, जींद और पलवल — ...

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 22 जिलों में आज बारिश होने की संभावना जताई है। वर्तमान में चार जिलों — पानीपत, चरखी दादरी, जींद और पलवल — में बारिश हो रही है। पानीपत और चरखी दादरी में जहां हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, वहीं जींद और पलवल में तेज बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह 9 बजे तक प्रदेश के सात जिलों चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद और कैथल में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट और उमस में कमी आने की उम्मीद है।

Rewari crime: 2 more accused arrested in murderous attack on Sarpanch representative
Rewari Crime: सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 दबोचे

इस बीच, हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 25 जुलाई तक राज्य के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं भी चल सकती हैं।

डॉ. खीचड़ ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश के चलते फसलों की स्थिति पर नजर रखें और खेतों में जलभराव से बचाव के उपाय करें। मौसम के इस बदलाव से खरीफ फसलों को लाभ होने की संभावना है।

rewari news
रेवाड़ी: VB-G RAM G Bill को वंदना पोपली ने बताया ऐतिहासिक, कहा- मनरेगा के नाम पर कांग्रेस ने चलाया था भ्रष्टाचार का तंत्र

About the Author