हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। भिवानी, हिसार, झज्जर, चरखी दादरी और नारनौल में आसमान में घने बादल नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, आज पूरे राज्य में ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
वहीं कुछ जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल दिल्ली-NCR सहित हरियाणा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर हो गया है, जिस कारण आज और कल (20 जुलाई) भारी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में झमाझम बारिश होने की संभावना है।






