Health Tips: बासी रोटी खाने के हैं अनेक फायदे, जानकर आप भी रोज खाने लगेंगे

Health Tips: अधिकतर लोग गर्म-गर्म तवे से उतरी रोटी खाना पसंद करते हैं, लेकिन जैसे ही बात रात की बची बासी रोटी की आती है, तो लोग उसे जानवरों को खिला देना बेहतर समझते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते ...

Health Tips: अधिकतर लोग गर्म-गर्म तवे से उतरी रोटी खाना पसंद करते हैं, लेकिन जैसे ही बात रात की बची बासी रोटी की आती है, तो लोग उसे जानवरों को खिला देना बेहतर समझते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी सोच जरूर बदल जाएगी। बासी रोटी सिर्फ एक बचा हुआ खाना नहीं, बल्कि सेहत का खजाना है, जो पुराने समय से हमारी दादी-नानी के नुस्खों में शामिल रहा है।

रात की रोटी जब सुबह खाई जाती है, तो वह हल्के फर्मेंटेशन से गुजर चुकी होती है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स और फाइबर पाचन को सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं। लेकिन ध्यान रहे, इसे तेल में तला या चीनी-मक्खन लगाकर खाने से इसके सारे हेल्दी गुण खत्म हो सकते हैं।

पाचन को सुधारे

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

बासी रोटी में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जिससे यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। सुबह-सवेरे खाली पेट इसका सेवन करने से पेट हल्का और साफ महसूस होता है।

वज़न घटाने में मददगार

ताज़ी रोटी की तुलना में बासी रोटी में कम कैलोरी होती है। इसे खाने से देर तक भूख नहीं लगती। ओवरईटिंग कंट्रोल होती है। वजन घटाने में सपोर्ट मिलता है।

Rewari Viral Video: Young woman's high-voltage drama at Jhajjar Chowk petrol pump; video goes viral on social media.
Rewari Viral Video: झज्जर चौक पेट्रोल पंप पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज़ के मरीज हैं, तो दूध के साथ बासी रोटी खाना आपके लिए परफेक्ट ब्रेकफास्ट हो सकता है। यह शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।

मांसपेशियों को बनाए मज़बूत

rewari update
Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

गेंहूं की बनी बासी रोटी में मौजूद पोषक तत्व, खासकर कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और मिनरल्स, मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। दूध के साथ इसका सेवन करने से पोषण का स्तर दोगुना हो जाता है। जिम या वर्कआउट करने वालों के लिए ये एक बेहतरीन नेचुरल पोस्ट-वर्कआउट मील बन सकता है।

About the Author