Haryana: हरियाणा में CET के इस ग्रुप की भर्ती का रिजल्ट दोबारा होगा जारी, पढ़ें पूरी खबर

Haryana News: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने HSSC द्वारा आयोजित जेई, क्लर्क, कॉन्स्टेबल (पुरुष एवं महिला) और सीईटी ग्रुप 56/57 की भर्ती का रिजल्ट संशोधित (Revise) करने का आदेश दिया है। यह आदेश उन अभ्यर्थियों के पक्ष में दिया गया है जिनकी उम्मीदवारी ...

Haryana News: पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने HSSC द्वारा आयोजित जेई, क्लर्क, कॉन्स्टेबल (पुरुष एवं महिला) और सीईटी ग्रुप 56/57 की भर्ती का रिजल्ट संशोधित (Revise) करने का आदेश दिया है। यह आदेश उन अभ्यर्थियों के पक्ष में दिया गया है जिनकी उम्मीदवारी पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र पुराने होने के कारण रद्द कर दी गई थी।

High Court में गुरदीप सिंह और अन्य याचिकाकर्ताओं ने एडवोकेट सार्थक गुप्ता के माध्यम से याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (Advertisment) में एक अप्रैल 2023 से पहले के पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्रों को अवैध मान लिया गया था, जिसके कारण हजारों अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

याचिकाकर्ताओं ने यह तर्क दिया कि हरियाणा सरकार के पास परिवार पहचान पत्र (Family ID) का पूरा डेटा मौजूद है, जिससे उनकी जाति की पुष्टि आसानी से की जा सकती थी, लेकिन सरकार और आयोग ने इस डेटा का उपयोग नहीं किया और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी, जो कि गलत था।

हाई कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद याचिका को मंजूर किया और आदेश दिया कि जिन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी पुराने OBC प्रमाणपत्र के आधार पर रद्द कर दी गई थी, उनकी जाति की पुष्टि परिवार पहचान पत्र (Family ID) से की जाए। इसके बाद आयोग को इन भर्तियों का नया Result जारी करने का निर्देश दिया गया है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है जिनका आवेदन केवल पुराने OBC Certificate के आधार पर निरस्त कर दिया गया था। अब सरकार और आयोग को जल्द ही संशोधित रिजल्ट जारी करना होगा।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author