Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का जादू कायम, ‘पिया जी के मुस्की’ गाना बना सुपरहिट

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित और चहेती जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हर बार दर्शकों के दिलों पर खास असर छोड़ती है। निरहुआ के साथ जहां आम्रपाली की जोड़ी हिट मानी जाती ...

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित और चहेती जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हर बार दर्शकों के दिलों पर खास असर छोड़ती है। निरहुआ के साथ जहां आम्रपाली की जोड़ी हिट मानी जाती है, वहीं खेसारी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी कमाल की है। दोनों जब भी स्क्रीन पर साथ नजर आते हैं, तो फैंस दीवाने हो जाते हैं। इस जोड़ी का एक साल पुराना गाना ‘पिया जी के मुस्की’ आज भी भोजपुरी प्रेमियों के दिलों में उसी जोश के साथ धड़क रहा है।

फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का यह गाना यूट्यूब पर अब तक 199 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने को प्रियंका सिंह ने अपनी सुंदर आवाज में गाया है, संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है और लिरिक्स प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे की अदाएं और खेसारी लाल यादव का देसी अंदाज दोनों दर्शकों को खूब भा रहा है।

The untold story of the bravery of Rewari's brave Rao Tularam
Untold story: रेवाड़ी के वीर राव तुलाराम के शौर्य की अनकही गाथा, जिन्होने अंग्रेजों को दी खुली चुनौती

‘डोली सजा के रखना’ फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान और रीना रानी जैसे कई जाने-माने भोजपुरी कलाकार भी हैं। फिल्म की कहानी और प्रस्तुतिकरण ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, और इसका संगीत भी लंबे समय तक ट्रेंड करता रहा।

These rules will change from 1 September 2025
Rule Changes: 1 सितंबर 2025 से बदल जाएंगे ये नियम, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर

About the Author