Haryanvi Dance: हरियाणवी गानों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है, और अब एक नया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। गाना है – ‘भिरड़ लड़ गी’, जिस पर एक लड़की ने काली साड़ी पहन ऐसा धमाकेदार डांस किया कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं, और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।
लड़की के एक्सप्रेशंस, मूव्स और एनर्जी ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि कई लोग कहने लगे – “अब सपना चौधरी को भूल जाओ!” सपना चौधरी जहां हरियाणवी डांस की रानी मानी जाती हैं, वहीं यह नई डांसर सोशल मीडिया पर एक नई सेंसेशन बन चुकी है।
वीडियो में लड़की ने पारंपरिक काली साड़ी पहनी हुई है और उसके एक्सप्रेशंस किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लगते। डांस करते वक्त उसके चेहरे की मुस्कान, हाथों की मुद्राएं और कातिलाना स्टेप्स लोगों के दिलों पर छा गए हैं।
लोग इस वीडियो को इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं – “कौन है ये लड़की?”, “इतनी एनर्जी कहाँ से आती है?”, “भाई, सपना चौधरी अब पीछे रह गई!” जैसे रिएक्शंस लगातार देखने को मिल रहे हैं।






