PM kisan Samman Nidhi: देश किसानों की बल्ले-बल्ले, इस तारीख को खाते में आएंगे 2000 रुपये

PM kisan Samman Nidhi: देश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को किसानों को फिर से बड़ी सौगात देंगे। दरअसल, बिहार के भागलपुर से नरेंद्र मोदी ‘PM किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त जारी ...

PM kisan Samman Nidhi: देश के अन्नदाताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को किसानों को फिर से बड़ी सौगात देंगे। दरअसल, बिहार के भागलपुर से नरेंद्र मोदी ‘PM किसान सम्मान निधि’ की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

खबरों की मानें, तो भारत के 9.7 करोड़ किसानों के खाते में दोपहर 3 बजे तक 2-2 हजार रुपए आएंगे। इस दौरान पीएम मोदी लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

IGNOU Exam 2026: Forms for June term-end examination released
IGNOU Exam 2026: जून टर्म-एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी, Samarth Portal से करें आवेदन

केंद्र सरकार की यब योजना कृषि से संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि सामग्री जैसे बीज, खाद और अन्य आवश्यक उपकरण खरीदने में मदद मिलती है।

क्या है किसान सम्मान निधि योजना

AI Skill Program 2025: Looking to pursue a career in generative AI? Government-sponsored training program is underway
AI Skill Program 2025: Generative AI में करियर बनाना है? सरकार ला रही है स्पॉन्सर्ड ट्रेनिंग प्रोग्राम

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ‘मोदी सरकार’ की अति महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ देश के 9.7 करोड़ पात्र किसानों को मिल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से हर साल करोड़ों किसानों को 2000-2000 की तीन किस्तें यानी की सालभर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। 5 अक्टूबर को सरकार ने किसानों के खाते में 18वीं किस्त ट्रांसफर की थी। अब अगली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी की जाएगी।

इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास ये दस्तावेज होना जरूरी

Rewari News: Failure to comply with the Flag Code of India, 2002, will result in a three-year sentence.
Rewari News: हर भारतीय के लिए जरूरी खबर: ‘भारतीय ध्वज संहिता-2002’ का पालन नहीं किया तो होगी 3 साल की सजा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी होना आवश्यक है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप 19वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। साथ ही जमीन के दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी हैं। वहीं इस योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का सत्यापन जरूरी है।

About the Author