Terror of thieves: रेवाड़ी में चोरों का आतंक, खंडोडा गाँव के मकानों में घुसे चोर

Terror of thieves: गाँव खंडोडा निवासी दिनेश कुमार ने कहा है कि उसके घर में कुछ दिन बाद बहन की शादी थी। शादी के लिए आभूषण और 40 हजार का कैश घर में रखा हुआ था। बीती रात वो कूलर ...

Terror of thieves: गाँव खंडोडा निवासी दिनेश कुमार ने कहा है कि उसके घर में कुछ दिन बाद बहन की शादी थी। शादी के लिए आभूषण और 40 हजार का कैश घर में रखा हुआ था। बीती रात वो कूलर चलाकर सो गया। सुबह उठा तो देखा घर का समान बिखरा हुआ पड़ा है।

जिसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। इसी तरह से सतपाल सिंह और कृष्ण के मकान का भी चोरो ने चोरी के लिए जंगला तोड़ दिया। यहाँ गनीमत रही कि परिवार के एक सदस्य की आँख खुल गई और जैसे ही शोर मचा तो चोर फरार हो गए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

आपको बता दें कि जिले के ग्रामीण इलाके में तेजी से चोरी कि वारदातें (Terror of thieves) बढ़ रही है। पिछले हफ्ते तो गाँव मोहदीनपुर में चोर एक युवक को गोली मारकर भी फरार हो गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो रोजाना चोरी की घटनाएँ सामने आ रही है। अब तो हालात बहुत खराब हो चुके है। इसलिए पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान दें।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author