Haryana: हरियाणा सेवा अधिकार आयोग की सख्ती, बिजली उपभोक्ता को राशि लौटाने में देरी पर LDC पर जुर्माना

Haryana News: हरियाणा के टोहाना से जुड़ा एक मामला हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग (Haryana Right to Service Commission) के संज्ञान में आया, जिसमें एक बिजली उपभोक्ता को सुरक्षा राशि (Security Deposit) की वापसी में 6 महीने से अधिक की ...

Haryana News: हरियाणा के टोहाना से जुड़ा एक मामला हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग (Haryana Right to Service Commission) के संज्ञान में आया, जिसमें एक बिजली उपभोक्ता को सुरक्षा राशि (Security Deposit) की वापसी में 6 महीने से अधिक की देरी हुई।

आयोग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित Lower Division Clerk (LDC) पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उपभोक्ता को 3,000 रुपये का मुआवजा देने का भी आदेश दिया गया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, यह मामला 14 अगस्त 2024 का है, जब तत्कालीन SDO के हस्ताक्षर से फाइल XEN कार्यालय को भेजी गई थी। गौर करने वाली बात यह रही कि संबंधित SDO 13 अगस्त 2024 को ही कार्यमुक्त हो चुके थे, यानी उनके पद से हटने के बाद फर्जी हस्ताक्षर से प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

इसके बाद इस फाइल को दोबारा XEN कार्यालय को भेजने में 6 महीने से अधिक की देरी हुई, जिससे उपभोक्ता को अपनी जमा राशि वापसी के लिए अनावश्यक रूप से लंबा इंतजार करना पड़ा।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author