सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहा है दक्षिणी हरियाणा,जिसका उदाहरण Rewari AIIMS – अनुराग ढांडा

Rewari AIIMS: दक्षिणी हरियाणा की जनता मौजूदा भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार हो रही है जिसमे कोई संदेह नहीं और इसका ताजा उदाहरण है. रेवाड़ी के माजरा (Rewari AIIMS) में बनने वाला एम्स जिसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री ने 2015 ...

Rewari AIIMS: दक्षिणी हरियाणा की जनता मौजूदा भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार हो रही है जिसमे कोई संदेह नहीं और इसका ताजा उदाहरण है. रेवाड़ी के माजरा (Rewari AIIMS) में बनने वाला एम्स जिसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री ने 2015 में की थी. लेकिन आज तक वहां एक ईंट नहीं लग पाई शायद इंतज़ार किया जा रहा है 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों का ताकि एन वक्त पर इसका शिलान्यास कर फिर से सत्ता को काबिज़ किया जा सके.

लेकिन अब देश और प्रदेश की जनता जाग चुकी है ओर बदलाव चाहती है, यह कहना है आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा का जो शुक्रवार को रेवाड़ी में पत्रकारों से विचार सांझा करने पहुंचे थे जिनके साथ पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

एमएसपी पर सरसों की खरीद

rewari aiims

वहीं उन्होंने कहा की सरसों की फसल को पूरे प्रदेश के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य से घाटे पर बेचने को मजबूर हैं. पहले सरकार ने कहा कि सरकारी खरीद शुरू होने से पहले हैफेड सरसों की फसल की खरीद शुरू करेगी.अधिकारी बोल रहे हैं नमी ज्यादा होने से सरसों की फसल की खरीद शुरू नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से एमएसपी पर सरसों की खरीद शुरू करे.

मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन पर कार्यवाही पर कसा तंज 

उन्होंने मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन पर की गई कार्यवाही पर भी तंज कसते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक द्वेष की भावना से किया जा रहा है क्योंकि अब देश के प्रधानमंत्री भी अंग्रेजो के नक्शेकदम पर चलकर हर इस शख्स को जेल में डाल देना चाहते हैं जो उनका विरोध करता है.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वहीं दूसरी और जब अदालतों में सरकारी एजंसियों की उनकी कार्यशैली पर जज खिंचाई करते हैं तो वह कहते हैं जज बदल दो. उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल तक आप मेगा सदस्यता अभियान चलाकर दस लाख सदस्यों को जोड़ेगी ओर एक मजबूत संगठन तैयार कर वर्ष 2024 में दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी आप अपना परचम फहराएगी.

अहीर रेजिमेंट की मांग

अनुराग ढांडा ने कहा कि इस इलाके के लोगों का सेना में वीरता और शौर्य का अपना अलग इतिहास रहा है. यहां के लोगों की अलग अहीर रेजिमेंट की मांग का भी आम आदमी पार्टी (AAP) समर्थन करती है. उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगों की आवाज भी सरकार को सुननी चाहिए.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author