Sonipat Metro Update: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, सोनीपत के नाथूपुर तक नहीं सेक्टर-7 तक दौड़ेगी मेट्रो

Sonipat Metro Update: हरियाणा के रोहतक के लिए लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो चलेगी। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। खबरों की मानें, तो दिल्ली के रिठाला से वाया नरेला-नाथूपुर तक ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Sonipat Metro Update: हरियाणा के रोहतक के लिए लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो चलेगी। इसके लिए प्लानिंग की जा रही है। खबरों की मानें, तो दिल्ली के रिठाला से वाया नरेला-नाथूपुर तक लाई जा रही मेट्रो लाइन का विस्तार अब सोनीपत के सेक्टर-7 तक किया जा सकता है। इसके लिए जमीन को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इस जमीन के सर्वे के लिए पटवारी की नियुक्ति की गई है, जो जमीन की उपलब्धता और तकनीकी पहलुओं का आकलन करेंगे। मेट्रो के विस्तार के लिए हरियाणा की सरकार की ओर  से प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मेट्रो के सोनीपत आगमन में यह बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट
रेवाड़ी एम्स लेटेस्ट अपडेट : 200 करोड़ की लागत से बनेगा विशेष ‘ट्रम्पेट इंटरचेंज’ वाला रेलवे ओवरब्रिज

खबरों की मानें, तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) इस प्रस्ताव को फेज-5 में शामिल कर सकता है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो सोनीपत के शहरी और औद्योगिक विकास को नए अवसर मिलेंगे।

बता दें कि लोगों की ओर  से लंबे समय से मेट्रो सेवा को सोनीपत शहर के नजदीक तक लेकर लाने की मांग की जा रही थी। खासकर कुंडली और नाथूपुर से आगे सेक्टर-7, सेक्टर-15 तक घनी आबादी वाले क्षेत्रों तक मेट्रो लाइन का विस्तार करने की जगरूर है। अब सर्वे शुरू होने से इस पायलट प्रोजेक्ट के जमीन पर उतरने की उम्मीद लोगों में जग गई है।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

भूमि की पहचान और सर्वे का काम शुरू हो गया है। इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी> जिसे अंतिम मंजूरी के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को भेजा जाएगा।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

About the Author

Related Articles