Haryana Electricity Bill: हरियाणा के किसान के पास आया 78 लाख रुपये का बिजली बिल, नहीं भरा तो देने होंगे 80 लाख

  Haryana Electricity Bill: हरियाणा के नारनौल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली निगम ने एक किसान को एक दिन का बिजली का बिल 78 लाख रुपए से ज्यादा का भेज दिया है। जिसके बाद ...

 

Haryana Electricity Bill: हरियाणा के नारनौल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजली निगम ने एक किसान को एक दिन का बिजली का बिल 78 लाख रुपए से ज्यादा का भेज दिया है। जिसके बाद से किसान परेशान हैं और उसने मामले की शिकायत बिजली विभाग से की है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

जानकारी के मुताबिक,  यह पूरा मामला नारनौल के कांटी गांव का है। यहां रहने वाले किसान सुरेश कुमार ने बताया किउसने  नावदी वाली जमीन घर बनाया हुआ है। इस मकान में  पहले उसकी पत्नी पिस्ता देवी के नाम पर 2 किलोवाट का बिजली का मीटर लगा हुआ था। उसका लोड उसने कुछ दिन पहले ही 3 किलोवाट बढ़वाया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सुरेश कुमार ने बताया कि  2 किलोवाट का बिल उसने कुछ दिन पहले ही जमा कर दिया था, जो केवल  1,717 रुपए था। इसके बाद 26 मार्च को  नया मीटर लग गया। इसके अगले दिन 27 मार्च को घर पर बिजली कर्मचारी आया और रीडिंग लेकर चला गया। इस बिल में 9 लाख 99 हजार 995 बिजली यूनिट आई। इसके आधार पर 78 लाख 21 हजार 363 रुपए का बिल बन गया है।

सुरेश कुमार के बेटे के पास फोन पर 78 लाख रुपए के बिजली बिल का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत अपने परिवार को मामले की जानकारी दी।

whatsapp image 2025 04 05 at 180531 1743856775

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सुरेश कुमार का कहना है कि बिल में बताया गया है कि 7 अप्रैल 2025 तक बिल जमा नहीं किया तो  Due अमाउंट के साथ 80.48 लाख रुपए का बिल भरना होगा। किसान अब इस बिजली बिल को ठीक कराने के लिए निगम ऑफिस के चक्कर काट रहा है। ताकि, उसका ये बिल ठीक हो सके।

क्या बोले  बिजली विभाग के जेई 

खबरों की मानें, तो अटेली के दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के जेई नरेंद्र कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रीडर जब मीटर की रीडिंग लेने के लिए गया था तो उसने गलती से न्यू रीडिंग उठाने की बजाय ओल्ड रीडिंग को उठा लिया। इस वजह से यह ऑटोमैटिक बिल निकल गया और इतने रूपये का बिल आ गया। उन्होंने कहा कि किसान की शिकायत मिली है, जल्द ही उनका बिल ठीक करा दिया जाएगा। भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author