Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में लगातार दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में 6,7, 8, 9 और 10 अप्रैल के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने आज यानी रविवार के लिए हरियाणा के  हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम,रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कल यानी 7 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, सोनीपत, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट है।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

इसके अलावा 8 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला,अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी,महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हीटवेव का येलो अलर्ट है। जबकि,  9  और 10 अप्रैल को भी कई जिलों में हीटवेव का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 अप्रैल की शाम से मौसम बदल जाएगा और बारिश होनी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 11 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना है।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

About the Author

Related Articles