सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी

अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार की किसानों को सिंचाई के लिए 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सरफेस मोनोब्लॉक और सबमर्सिबल सोलर पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान राशि है। इसके ऑनलाइन आवेदन के लिए ...

अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि राज्य सरकार की किसानों को सिंचाई के लिए 3 एचपी से 10 एचपी क्षमता के सरफेस मोनोब्लॉक और सबमर्सिबल सोलर पंप पर 75 प्रतिशत अनुदान राशि है। इसके ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं पात्रता ऑनलाइन आवेदन करने के लिए संबंधित किसान का परिवार पहचान पत्र का होना आवश्यक है।

Rewari News: So far, 35 percent of the forms have been distributed in the district.
Rewari News: राज्य चुनाव आयुक्त ने की SIR अभियान की समीक्षा, जिले मे अभी तक 35 प्रतिशत प्रपत्र बांटे जा चुके

इन्हें मिलेगा योजना का फायदा

यह सुविधा उन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी जिनके पास बिजली पंप का कनेक्शन नहीं है। किसानों के पास कृषि भूमि की जमाबंदी व फर्द होनी चाहिए। खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली जैसे टपका, फव्वारा सिंचाई या भूमिगत पाइप लाइन स्थापित होनी चाहिए या पंप लगाने के लिए पहले से स्थापित कर लेने का प्रमाण – पत्र अथवा शपथ पत्र होना चाहिए। इसके लिए किसान, गौशाला, जल उपभोक्ता संगठन व समुदाय, समूह आधारित सिंचाई आवेदन कर सकते हैं।
एडीसी ने बताया कि इस चरण में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आवेदन हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल पर किया जाएगा जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 दिसंबर प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है ।

Share Market FraudAccused arrested from Maharashtra in ₹36.18 lakh cyber fraud case.
Share Market Fraud: 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

Rewari News: Live telecast of PM Viksit Bharat Rozgar Yojana conference in Dharuhera on 19th June,
Rewari News: 19 जून को धारूहेड़ा में PM Viksit Bharat Rozgar Yojana सम्मेलन का लाइव प्रसारण, लक्ष्मण यादव होंगे मुख्य अतिथि
About the Author