Ration: रेवाड़ी जिले में सितंबर का राशन अटका, POS मशीन खराब होने से बढ़ी मुश्किलें

Ration: रेवाड़ी जिले के 4.95 लाख राशन कार्डधारकों और 220 डिपो होल्डरों की मुश्किलें सितंबर माह में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण के लिए इस्तेमाल होने वाली पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) ...

Ration: रेवाड़ी जिले के 4.95 लाख राशन कार्डधारकों और 220 डिपो होल्डरों की मुश्किलें सितंबर माह में थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण के लिए इस्तेमाल होने वाली पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनों का सॉफ्टवेयर तो अपडेट कर दिया, लेकिन यह अपडेट अब मुसीबत बन गया है।  सितंबर महीने के पूरे 22 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकांश POS  मशीनें सही से चालू नहीं हो सकीं। नतीजा यह हुआ कि जिलेभर में राशन वितरण पूरी तरह ठप पड़ा है।

राशन वितरण के दौरान लग रहा ज्यादा समय 

पहले जहां एक राशन कार्ड पर गेहूं, बाजरा, तेल और चीनी का वितरण महज 4-5 मिनट में हो जाता था, वहीं अब यही प्रक्रिया 15-20 मिनट तक खींच रही है। कई डिपो पर फिंगरप्रिंट सत्यापन का विकल्प भी काम नहीं कर रहा, जिससे राशन वितरण शुरू ही नहीं हो पा रहा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

स्टॉक अपडेट नहीं हो रहा

डिपो होल्डरों का कहना है कि मशीनों से वितरण के बाद स्टॉक का डाटा अपडेट ही नहीं हो रहा, जिससे हिसाब-किताब में दिक्कतें आ रही हैं। मजबूरन डिपो को बंद रखना पड़ रहा है।

विभाग का दावा- 1-2 दिन में समस्या होगी दूर

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सुपरिटेंडेंट का कहना है कि प्रदेशभर में मशीनों का सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है, जिसके चलते कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं। इन्हें दूर करने का काम तेजी से किया जा रहा है और 1-2 दिन में सभी मशीनें सुचारू रूप से काम करने लगेंगी। साथ ही, सितंबर माह के राशन वितरण की तारीख बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

source: dainik bhaskar

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author