Haryana : हरियाणा को मिली 117 करोड़ की सौगात, 557 विकास परियोजनाओं का सीएम सैनी ने किया शुभारंभ

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को शरद नवरात्र के पहले दिन प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोनीपत जिला के दीन ...

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को शरद नवरात्र के पहले दिन प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 117 करोड़ रुपये की 557 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सोनीपत जिला के दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

उन्होंने यहां से 72 महिला सांस्कृतिक केंद्र, 90 इनडोर जिम, 69 योग एवं व्यायामशालाओं, मुख्यमंत्री किसान खेत सड़क योजना के तहत 101 सड़कों एवं 225 गांवों में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट्स का उद्घाटन किया। इसके साथ-साथ उन्होंने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान और 8वें पोषण माह के तहत महिला स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र व महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई भी दी।

इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह केवल परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं है बल्कि हमारे संकल्पों की सिद्धि का और हरियाणा को विकास के शिखर पर ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हरियाणा सरकार गांव-गांव और शहर-शहर समान रूप से विकास का प्रकाश फैलाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मानना है कि जब महिला सशक्त होंगी, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा।

ये सांस्कृतिक केंद्र, जिनका आज उद्घाटन किया गया है यह महिलाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच होंगे। इन केंद्रों में माताएं-बहनें सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सकेंगी। प्रदेशभर में यह सांस्कृतिक केंद्र खोले जा रहे हैं। बीते दिनों तीज महोत्सव के दौरान प्रदेश में 131 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन किया गया था, आज के केंद्रों को मिलाकर प्रदेश में कुल 203 महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 11 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है।

प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ और तंदुरुस्त देखना सरकार का संकल्प

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ और तंदरूस्त देखना सरकार के संकल्प का हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिट इंडिया मूवमेंट की शुरूआत की थी। वहीं प्रदेश में फिटनेस और योग संस्कृति को बढ़ावा देते हुए जिम व व्यायामशालाएं खोली जा रही हैं। आज 90 इनडोर जिम और 69 योग एवं व्यायामशालाओं को उद्घाटन भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। अब तक प्रदेश में 892 योग एवं व्यायामशालाएं खोली जा चुकी हैं। सरकार की योजना हर गांव मे जिम खोलने की है। अभी तक 19 जिलों में 341 इनडोर जिम खोले जा चुके हैं। हर युवा स्वस्थ हो, नशे से दूर रहे और इन जिम और व्यायामशालाओं का लाभ उठाए।

 

 

 

 

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

 

 

 

 

 

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

 

 

About the Author