हरियाणा में दूसरे चरण के मतदान का हुआ ऐलान,रेवाड़ी सहित अन्य जिलों में इस दिन होंगे मतदान

Haryana Panchayat Election 2022 : हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने दूसरे चरण के चुनावों की घोषणा की है. प्रदेश के 9 जिलों अम्बाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिलों के चुनाव की घोषणा की ...

Haryana Panchayat Election 2022 : हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने दूसरे चरण के चुनावों की घोषणा की है. प्रदेश के 9 जिलों अम्बाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जिलों के चुनाव की घोषणा की गई है. पंचकूला में हुई प्रेस कांफ्रेस के दौरान हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 9 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समितियों जबकि 12 नवंबर को पंच और सरपंच के चुनाव होंगे.

दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति के लिए 9 नवंबर को होगा मतदान. वहीँ सरपंच और पंच के लिए 12 नवंबर को होगा मतदान.21 से 28 अक्टूबर तक नॉमिनेशन भरे जा सकेंगे.31 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं.31 अक्टूबर को ही चुनाव सिंबल वितरित होंगे. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान.

IGU: BCA • B.Com Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन शुरू
IGU मीरपुर में BCA और B.Com (Honours) एडमिशन 2026 शुरू, 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

इससे पहले हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने पहले चरण में होने वाले मतदान की घोषणा की थी. उनके अनुसार जिला परिषद और ब्लॉक समिति के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव होंगे, वहीँ सरपंच और पंच के लिए 2 नवंबर को चुनाव करायें जायेंगे. 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक नॉमिनेशन भरे जा सकेंगे, 20 अक्टूबर को नॉमिनेशन की छँटनी होगी, 21 अक्टूबर को नॉमिनेशन वापिस लिए जा सकेंगे .

पहले चरण में दस जिलों में होंगे चुनाव
ELECTION

पहले चरण में जिला भिवानी, यमुनानगर, फतेहाबाद, झज्जर, नूंह, कैथल, जींद, महेंद्रगढ़, पंचकूला व पानीपत 10 जिलों में ही चुनाव होंगे .

Bawal Antyodaya Mela 2026: Benefits of government schemes in one place – get full details.
Bawal Antyodaya Mela 2026: सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह, जानें पूरी जानकारी

About the Author