School Closed: भारतीय द्वारा पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन बड़ी कार्ऱवाई की गई। दोनों देशों के बीच गुरुवार को तनाव बहुत बढ़ गया है। इसका सीधा असर देश की सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों पर भी दिखाई देने लगा है। ऐसे में देश के कई सीमावर्ती राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पंचकूला में आज और कल 2 दिन स्कूल बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हालात पर नजर रखने के लिए अपने सबी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।
इसके अलावा डॉक्टरों सहित हेल्थ विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है। इससे पहले 7 मई को हरियाणा में युद्ध की स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा गया है।






