Haryana: हरियाणा के कैथल में स्कूली बस गिरी नहर में, 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Haryana News: हरियाणा में कैथल जिले के नौच गांव में आज सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक स्कूली बस, जिसमें बच्चों को लेकर जा रहे थे, सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, ...

Haryana News: हरियाणा में कैथल जिले के नौच गांव में आज सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक स्कूली बस, जिसमें बच्चों को लेकर जा रहे थे, सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस चालक और महिला कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हैं।

ऐसे हुआ हादसा

haryana kaithal news

सुबह करीब 8 बजे यह घटना हुई, जब पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस बच्चों को लेकर गांव के डेरों से जा रही थी। एसवाईएल नहर की पटरी से गुजरते वक्त बस में किसी टेक्निकल खराबी के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में गिर गई।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों और बस स्टाफ को नहर से बाहर निकाला गया। घायल बच्चों और स्टाफ को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। सभी घायल बच्चे गंभीर हालत में हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author