Sapna Choudhary: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस मूव्स के चलते सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह काले सूट में स्टेज पर ऐसा धमाल मचा रही हैं कि पब्लिक झूमने पर मजबूर हो गई।
इस वायरल वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाना ‘बिजली’ पर स्टेज पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनका सिग्नेचर ठुमका और स्टाइलिश एटीट्यूड दर्शकों को दीवाना बना रहा है। सपना ने इस वीडियो में काले रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना है, जिसमें उनका देसी लुक और ग्लैमर का तड़का दोनों ही देखने को मिल रहा है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं।




