Sapna Choudhary: सपना चौधरी अपने डांस और पर्सनल पर्सनल लाइफ को लकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। Sapna Choudhary की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। Sapna Choudhary सोशल मीडिया के द्वारा अपने फैंस से जुड़ी रहती है।
हाल ही में Sapna Choudhary और उसके पति वीर साहू ने सोशल मीडिया पर ऐसी खबर शेयर की जिसे पढ़कर आपका भी दिल पसीज जाएगा। उन्होंने पोस्ट के साथ-साथ वीडियो भी शेयर की है।
बता दें कि Sapna Choudhary की पेट डॉग क्वीन अब इस दुनिया में नहीं रही। Sapna Choudhary ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस काफी दुखी है।
क्वीन कोई साधारण पालतू जानवर नहीं थी वह सपना और वीर के बेटे पोरस की दोस्त थी। वीर साहू ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह क्वीन को फूलों की माला चढ़ाकर अंतिम विदाई दे रहे हैं।
वीर साहू का भावुक संदेश
वीर साहू ने अपने पोस्ट में जो लिखा है, वह क्वीन के लिए उनका प्यार बयां करता है। उन्होंने बताया कि क्वीन ने पोरस को चलाना सिखाया उसकी पीठ पर घुमाया और वीर के गाने खलनायक में भी साथ दिया।
सपना को तो क्वीन सबसे ज्यादा प्यारी थी। वीर ने लिखा, “जब पोरस पूछेगा कि क्वीन कहां गई, तो जवाब देना मुश्किल होगा। वह 11 साल की थी, रानी थी, और रानी की तरह ही रही।






