Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर सपना चौधरी का नया गाना “शीशा” रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना का एक बिलकुल अलग और ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है। स्टेज की क्वीन कही जाने वाली सपना ने इस बार रोमांटिक अंदाज में फैंस को चौंका दिया है।
गाने में सपना का नया लुक
गाने “शीशा” में सपना चौधरी स्टाइलिश गाउन में नजर आ रही हैं और उनका मेकअप और हेयरस्टाइल इतना फ्रेश है कि उन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि वह महज 20–22 साल की लग रही हैं। इस गाने में सपना का शाही और मॉडर्न लुक फैंस को खूब भा रहा है।
उनकी अदाएं, एक्सप्रेशन और कैमरा फेसिंग इस गाने को और भी शानदार बना देती हैं। सपना का यह लुक पहले से काफी अलग है, जो दर्शकों को नया अनुभव दे रहा है।






