Sapna Choudhary: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन मानी जाने वाली सपना चौधरी के स्टेज डांस का जादू बरकरार है। अगर आप हरियाणवी गानों के दीवाने हैं और तो सपना चौधरी का नाम सुनते ही मन झूम उठता है। बीते करीब दो दशकों से सपना ने अपने डांस और एटिट्यूड से लाखों दिलों को जीता है। उनका लेटेस्ट स्टेज डांस वीडियो भी कुछ ऐसा ही कर रहा है।
सपना चौधरी का नया डांस वीडियो, जो अमीन बरोदी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह वीडियो महज 1 साल पुराना है और इसे अब तक 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इस वीडियो में सपना ने गहरे हरे रंग का गोटेदार सूट पहन रखा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। चारों तरफ रंगीन लाइट्स की चमक है और एक बड़ा सा मंच है, जिस पर सपना जब परफॉर्म करती हैं तो हर नजर उन्हीं पर टिक जाती है। गाना ‘फौजी फौजन 2’ एक जोशीला, देसी टच वाला डांस नंबर है, जिसे सपना ने अपने अंदाज से और भी खास बना दिया है।






