Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी स्टार सपना चौधरी एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका हाल ही में वायरल हुआ एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में सपना ने पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में घूंघट ओढ़कर डांस किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
देसी लुक में दिखीं सपना
वायरल हो रहे इस वीडियो में सपना सिल्वर कलर का सूट-सलवार पहने हुए नजर आ रही हैं। उनका देसी लुक दर्शकों को दीवाना बना रहा है। जैसे ही वह स्टेज पर आती हैं, हजारों की भीड़ तालियों और शोर से उनका स्वागत करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर स्टेप पर दर्शक झूम उठते हैं और सपना की हर अदा पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है।
वीडियो में सपना ने पारंपरिक ‘घूंघट डांस’ के कुछ ऐसे स्टेप्स दिखाए हैं जो आमतौर पर फिल्मों या लाइव परफॉर्मेंस में कम ही देखने को मिलते हैं। उनके डांस में देसीपन के साथ-साथ स्टाइल और एनर्जी का जबरदस्त मेल देखने को मिला। यह परफॉर्मेंस एक बार फिर साबित करता है कि सपना चौधरी स्टेज परफॉर्मेंस की क्वीन हैं।
यह धमाकेदार डांस वीडियो यूट्यूब चैनल Desi Geet पर अपलोड किया गया है, जिसे अब तक 106 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा कि यह सपना चौधरी का अब तक का सबसे बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस है। कई यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि आज के फिल्मी डांसर भी सपना के आगे फीके नजर आते हैं।






